फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चदिंड़ी-चरला में घर-घर जाकर दी भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में कमल संदेश पदयात्रा पहुंची चिंदौड़ी
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने सोमवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव चरला, चिंदौड़ी में कमल संदेश पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए घर-घर जाकर भाजपा द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

चिंदौड़ी गांव में मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। देश में ऐसी योजनाएं न कभी आई और न इतनी तेजी से क्रियान्वन हुआ है। देश का कोई आदमी गंभीर बीमारी से पैसे की कमी के कारण नहीं मरेगा। 50 करोड़ लोगों केआयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जारी हुए हैं। इसके अतिरिक्त उज्ज्वला योजना में आठ करोड़ लोगों को निशुल्क सिलिंडर मिले हैं। आवासहीन परिवारों को नए घर मिले हैं। हमारे क्षेत्र के किसानों का सारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है। वहीं, नए वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान चल रहा है। उन्होंने जन-जन से पुन: मोदी सरकार लाने की अपील की। बैंक संचालक शरद मुद्गल ने भी सभा को संबोधित किया। साथ में यात्रा के विधानसभा संयोजक हरेन्द्र सिंह अहलावत दौराला, अमरपाल, चंद्रकांत शर्मा, निछत्तर सिंह प्रधान, सतीश चौधरी, विशाल, अमरपाल, प्रेम सिंह, सत्यवीर प्रधान चरला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें