1600 मीटर में सबसे तेज दौड़ा राहुल
- एसवीएस में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, एसवीएस के ग्रुप चेयरमैन बिजेंद्र सिंह, सौरभ कंवर, प्रधानाचार्या काजल त्यागी सैय्यद ईसा ने खेल का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान 1600, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक से लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में राहुल तोमर ने प्रथम, राजकुमार ने द्वितीय, अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में खेड़ी मनिहार की टीम ने प्रथम, खेड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल सकौती ने प्रथम व गढ़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नीरज कुमार, सुशील कुमार, आरके भरत, माधव शर्मा, अजमल, देवदत्त सैनी, अरविंद, नरेंद्र त्यागी, आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।