फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला सीएचसी पर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ डा. राजकुमार ने दी एड्स से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

फोटो समाचार---------
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शनिवार को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजकुमार ने एचआईवी संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैतिकता पूर्ण जीवन असुरक्षित यौन संबंधों से बचाता है। कहा कि दूसरे की प्रयोग की गई सिरिंज व सूंई का प्रयोग ना करें। सरकार द्वारा प्रमाणित ब्लड़ बैंक के खून का प्रयोग ही मरीज को चढ़वाने में करें। बताया एचआइवी की जांच जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क उपलब्ध है। गोष्ठी में डा. एमएस फौजदार, दौराला सीएचसी प्रभारी डा. सचिन कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपेंद्र प्रधान भराला, बबलू प्रधान सुरानी, वीपी शर्मा, मुकेश सिवालिया, रजनीश, मधुबाला व नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें