फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीडन में रिपोर्ट दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

फलावदा। दहेज में एक लाख रुपये तथा बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। महिला ने पति सहित सुसराल पक्ष के सात लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नगला हरेरु निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है उसकी शादी एक वर्ष पूर्व इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में निवासी अरुण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देते हुए महिला का उत्पीड़न तथा मारपीट करते थे। शादी के एक साल बाद महिला को लड़की पैदा होने पर ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये तथा बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर चार माह पूर्व महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। महिला को घर से निकालने के बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे तथा ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के परिवार के साथ भी गाली-गलौच की और अभद्रता करते हुए उसे घर से भगा दिया। घटना के संबंध में महिला ने पति अरुण ससुर किशोरी सास सुरेश देवर अशोक विशाल ननंद रजनी ममया सुसर नरेंद्र को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
फलावदा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव झिझाड़पुर निवासी युवक को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया पुलिस फलावदा मवाना मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान गांव झिझाड़पुर निवासी राकेश पुत्र भागमल को बहजाद को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। राकेश के पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब मिली है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर में सबसे तेज दौड़ा आदित्य
मवाना। नवजीवन किसान इंटर कालेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज में रुरल फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा कराए जा रहे खेलों के दूसरे दिन सौ मीटर दौड़ में आदित्य भाटी, दो सौ मीटर दौड़ में विशु, चार सौ मीटर दौड़ में कोशिंद्र, आठ सौ मीटर दौड़ में सागर, 15 सौ मीटर दौड़ में अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सुमित पलडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रुप में आचार्य रघुराम महाराज व प्रधानाचार्य शरणवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सनी मलिक, मोहित गिरि शिवानी मावी का सहयोग रहा। मंच संचालन संजू कुमार पीटीआई ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें