फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की सूचना एक दिन पहले दिए जाने पर सभासदों ने किया ऐतराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक की सूचना एक दिन पहले दिए जाने पर सभासदों ने नाराजगी जतायी है। सभासदों ने इस मामले में आयुक्त सहित जिले के सभी अधिकारियों को पत्र भेजते हुए अपनी आपत्ति से अवगत कराया है।
नगर पालिका के कुछ सभासदों ने चेयरमैन अययूब कालिया व अधिशासी अधिकारी हेमराज पर पालिका के नियमों के साथ खिलवाड़ करते हुए असंवैधानिक रुप से बोर्ड बैठक बुलाने का आरोप लगाया है। इन सभासदों का कहना है कि नियम विरुद्ध तरीके से अपने ठेकेदारो को लाभ पहुंचाने के उददेश्य से रविवार की शाम अचानक बोर्ड मिटिंग की सूचना का ऐलान किया गया है। सभासदों का कहना है कि नियमानुसार नगर पालिका एक्ट के तहत बोर्ड मीटिंग की सूचना 15 दिन पूर्व दी जानी चाहिए। परंतु पालिका में अधिकारियों और अध्यक्ष द्वारा मनमर्जी कार्य करवाने का दौर चल रहा है। सभासदों द्वारा इस मीटिंग की सूचना समय पर न देने के कारण आयुक्त तथा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य सक्षम अधिकारियों के समक्ष अपना लिखित आपत्ति प्रस्तुत की गई है। जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की गई। इस मीटिंग को नियमानुसार ना करवाने के विरोध मे सभासद सोनिका गुप्ता, एकता रस्तौगी, बीना चैाहान, संजय, हिमांशु जैन ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में चेयरमैन अय्यूब कालिया कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए प्रस्ताव पारित करने को अचानक आवश्यक बैठक बुलायी गयी है। सभासदों द्वारा किसी को लाभ पहुंचाने का आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जतायी खुशी
मवाना।
मवाना वार्ड नं. 11 की सभासद सोनिका गुप्ता पत्नी गोविंद गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा मेरठ जिला की उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोनिका गुप्ता ने कहा की वह जिले की महिलाओं के हक व सुधार, अधिकारों के लिये सदैव तत्पर रहीं हैं, भविष्य में भी महिलाओं व पार्टी की जिम्मेदारियों की बेहतर दक्षता से निर्वहन करती रहेंगी । बधाई देने वालो में अमिता सिंह, एकता रस्तौगी, रजनी, आशा जैन, अचला रस्तौगी, कृष्णा शर्मा, विनिता जाटव, आशा शर्मा, रजनी, संजय कुमार सभासद, हिमांशु जैन सभासद, बीना चौहान सभासद, अजय अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, बिजेंद्र प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें