मेरठ से सटे रार्धना गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक शादी समारोह में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ा तो लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर को दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ा तो लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और वहां से भाग गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालात में सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
रार्धना निवासी विनोद मैनेजर व मनवीर उर्फ कल्लू पुत्र छबीला के बीच तीन माह पूर्व विवाद हो गया था। जिसमें मैनेजर के भतीजे रोहित पुत्र मनोज पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया था।
इस मामले में विनोद मैनेजर पक्ष की तरफ से मनवीर के बेटे चोबे व भांजे काकू व मनवीर उर्फ कालू समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले में चोबे व काकू समेत तीन को जेल भेज चुकी है और कालू उर्फ मनवीर अभी फरार चल रहा था।