फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती गन्ना समिति पर किसानों का हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकौती गन्ना समिति पर किसानों का हंगामा प्रदर्शन
दौराला। सकौती गन्ना समिति पर शुक्रवार को पर्चियां नहीं मिलने और सप्लाई नहीं चढ़ने आदि समस्याओं को लेकर किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच समिति कर्मचारी कार्यालय पर ताला लगाकर चले गए। किसानों ने शनिवार को समिति पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। हंगामे के दौरान किसानों ने बताया कि कामदार व सचिव से बात करते है तो वह सप्लाई चढ़ने के साथ पर्चियां शीघ्र पहुंचाने की बात करते है लेकिन न तो पर्चियां जाती है और न ही उनके गन्ने की सप्लाई चढ़ पाई है। दो दिन पूर्व ही भाकियू के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत व किसान संस्थान से भी समिति कार्यालय पर धरना दिया गया था। लेकिन किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पाया। शुक्रवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद समिति कर्मचारी कार्यालय पर ताला लगाकर फरार हो गए। जिसमें गुस्साएं किसानों ने शनिवार को कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया। हंगामें में सूबे सिंह, दीपक, रिछपाल, नवल सिंह, नत्थू, राजवीर, भूलेराम, अमरपाल, हेम सिंह, सुंदर सिंह, जयपाल, कंवर सिंह, धर्म सिंह, प्रविंद्र, श्याम सिंह, महेंद्र, बाबूराम सहित किसान रहे।
भाकियू की युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही है। जिसके चलते किसान अपना गन्ना मिल में नहीं डाल पा रहा है और गेहूं की फसल बुवाई में देरी हो रही है। समस्याओं को लेकर सकौती गन्ना समिति पर आज प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकौती गन्ना समिति सचिव योगेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वेंडर की गलती से समस्या हुई है। दो दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। किसानों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें