फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को कानून के बारे में दी जानकारी, परिवार न्यायालय से कराया परिचय

Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिलाओं के लिए कानून - फोटो : self
विज्ञापन
मवाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को मवाना खुर्द स्थित प्राइमरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को कानून के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन मेरठ चंद्रमोहन श्रीवास्तव शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। बैठक में तहसीलदार मवाना अशोक कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को विधिक साक्षारता शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद मुख्य अतिथि चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को कानून के बारे में बताया। उन्होंने पारिवारिक विवाद, दहेज के मामलों में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरठ में दहेज के मामलों को लेकर परिवार न्यायालय बना हुआ है, जहां दोनों पक्षों में पहले समझौता कराए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीब और बेसहारा लोगों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। इसके अतिरिक्त शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग से संबंधित, बीडीओ सुनीत भाटी ने ब्लॉक से संबंधित व सीएचसी मवाना से आए डॉ. अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें