फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्हैडा में राशन की दुकान की निलंबन रिपोर्ट के बाद भी राशन बांटने का आरोप

Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
उमिला से पांच किलोमीटर दूर राशन की दुकान संबद्ध किए जाने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना। गांव मुल्हैड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह से राशन डीलर की शिकायत की। बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि गांव के ही एक राशन डीलर की शिकायत तहसील व जिला स्तर पर की गई।
विज्ञापन


जिसमें डीएसओ के निर्देश पर तारावती एवं देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में जाकर खुली बैठक में 27 अक्तूबर को जांच की। टीम को काफी गड़बड़ी मिलीं। टीम ने राशन एजेंसी के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार को दिया था।

डीलर ने बुधवार को राशन बांटना शुरू किया तो जितेंद्र कुमार ग्रामीणों संग तहसील पहुंचे और एसडीएम अमित कुमार से फिर शिकायत की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें