भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में सोमवार को प्रथम प्राकृतिक दिवस के अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा दिवस एवं जैविक खाद उत्पाद समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. आजाद सिंह ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा मनुष्य के लिए लाभकारी है। प्राकृतिक चिकित्सा से शतप्रतिशत लाभ मिलता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। गुरुप्रदत्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सक से सभी जटिल रोगों का उपचार संभव है। कार्यक्रम में आए अतिथि डॉ. संजीव गोयल, डॉ. मुकेश नादान, डॉ. नीलम, डॉ. डीएस धीमान, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. मनोज राणा, डॉ. ओके तोमर, वेद सुदेश यादव, अमरपाल आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचारों से अतिथियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में 262 डेलीगेटस ने भाग लिया। संचालन योगाचार्य नीलम गोस्वामी ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।