फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की तालाबों से कब्जा हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालाब से कब्जा हटवाने की मांग
मवाना। मवाना खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए गांव स्थित तालाबों की पैमाईश कराने व तालाबों पर हो रहे कब्जों को हटवाने की मांग की है।
गांव निवासी दिलदार अहमद ने बताया कि गांव स्थित खसरा संख्या 580 पर तालाब की भूमि है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 32 बीघा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने धीरे-धीरे तालाब में मिट्टी डालकर भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। जिस कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में है। दिलदार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी तालाबों से कब्जा हटवाने के निर्देश दे रखे है। उन्होंने दो बार कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द भूमि की पैमाईश कराने व तालाब से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन


माइनर की सफाई कराने की मांग
मवाना। माखनपुर, तजपुरा व समसपुर गांव के ग्रामीण मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और माइनर की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी भवेश, सुदेश, मनोज कुमार, सनोज, विरेंद्र आदि ने बताया कि चूड़ियाला से नंगला तक माइनर निकलता है। माइनर में घास अधिक हो जाने के कारण आस-पास के किसानों को सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को तहसील पहुंचे किसानों ने एसडीएम के नहीं होने पर तहसीलदार अशोक गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और सफाई कराने की मांग की। तहसीलदार अशोक गुप्ता ने बताया कि जल्द माइनर की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें