फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस कॉलेज में शाकिब मिस्टर-वाणी बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाकिब मिस्टर व वाणी बनी मिस फ्रेशर
सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर स्थित एपीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर छात्रों ने नाटिका का सुंदर मंचन भी किया। चेयरमैन प्रवीन कुमार बंसल व सचिव अल्पना बंसल ने बच्चों को विद्यार्थी जीवन के बारे में जानकारी दी। शाकिब को मिस्टर फ्रेशर व डीएलएड की छात्रा वाणी को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


बाट माप विभाग की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में सोमवार को बाट माप विभाग की टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। बाट माप निरीक्षक विकास प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। टीम में देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। टीम ने कालंद में शरताज पुत्र तुफैल की मावा भट्टी पर छापा मारा तो यहां पर कांटा बिना मुहर का चलता पाया गया। इसी में पंकज वर्मा पुत्र रूपचंद वर्मा सुनार व रविकांत पुत्र सुनील कुमार सुनार के यहां छापा मारा तो टीम को बिना मुहर के कांटे चलते पाए गए। छुर गांव में मां काली ज्वैलर्स सीटू पुत्र सतपाल वर्मा के यहां छापा मारा तो इलेक्ट्रॉनिक कांटा बिना मुहर चलता मिला। भोपाल ज्वैलर्स के मालिक संजय पुत्र भोपाल के यहां भी इलेक्ट्रानिक कांटा बिना मुहर के चलते मिला। मुल्हैड़ा में हरिओम पुत्र प्रह्लाद के यहां पर भी छापा मारा तो दो इलेक्ट्रानिक कांटे बिना मुहर के चलते पाए गए। मुल्हैड़ा निवासी कपिल पुत्र बालकिशन हलवाई के यहां एक किलो पेडे़ के डिब्बे में 120 ग्राम की घटतौली पकड़ी गई। छुर में भी टीटू पुत्र धर्मवीर हलवाई के यहां भी इलेक्ट्रानिक कांटा तीस किलो का बिना मुहर के चलते पाया गया। निरीक्षक विकास प्रताप सिंह ने बताया कि सभी चालान किए गए हैं। आगे भी अभियान जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें