शांति भंग में दो को जेल भेजा
सरधना। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के एक मुकदमे के नामजद आरोपी पिठलोकर निवासी फराकत पुत्र फानू को पुलिस ने रविवार की रात में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी फराकत का दर्ज मुकदमे में सोमवार को चालान कर जेल भेज दिया। उधर पुलिस ने रार्धना में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट के मामले में एक पक्ष से राहुल पुत्र जयवीर व दूसरे पक्ष से संतू पुत्र दिनेश का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।