फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में सफाईकर्मी की हडताल जारी, लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी मांगों को लेकर तीन दिन से दे रहे नगर पंचायत कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

रविवार शाम से पेयजल की सप्लाई भी बंद की, लोग तरसे
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। नगर पंचायत के सफाईकर्मी पिछले तीन दिन से हड़ताल पर हैं। रविवार को भी उनकी हड़ताल जारी रही। इससे कस्बे में गंदगी के ढेर लगे हैं। रविवार शाम से कर्मियों ने पानी की सप्लाई बंद कर दी है। इससे कस्बे के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नगराध्यक्ष दौराला देवेंद्र वाल्मीकि और नगर महामंत्री दौराला मुन्नु वाल्मीकि के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी ने काम ठप कर रखा है। वे नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। रविवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। देवेंद्र वाल्मीकि और मुन्नू वाल्मीकि ने बताया कि उनकी मांग है कि सभी सफाईकर्मियों को नगर पंचायत की ओर से आई कार्ड, वर्दी और जूते दिए जाएं। इसके अतिरिक्त सभी सफाईकर्मियों को जीओ के हिसाब से 306 रुपये प्रतिदिन वेतन दिया जाये। हालांकि उन्हें वर्तमान में 230 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन मिल रहा है। इसके अतिरिक्त पिछले साल का 15 माह का फंड रुका हुआ है। जिसे सफाईकर्मियों को दिया जाए। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। रविवार से कस्बे की पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों के धरने पर होने से कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और पेयजल की सप्लाई बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। धरने पर दिनेश, गुलंद, दीपक, रामफल, रघुवीर, प्रमोद, सुनील, गीता, ममता, रेखा, चीकू, वेदो, संतोष आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। जब तक मांगे लिखित में नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा और कस्बे में सफाई भी नहीं की जाएगी।-मुन्नु वाल्मीकि, नगर महामंत्री दौराला, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें