फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला कमरानवाबान के लोगों ने शुक्रवार को जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या होने से मार्ग से होकर गुजरने वाले वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस संबंध में लोगों ने हंगामा करने के बाद पालिका चेयरपर्सन से मिलकर जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान में नाली की साफ सफाई नहीं होने और नाली चौक होने और दूषित पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। सड़क पर जलभराव की समस्या होने पर लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नाली की साफ सफाई समय पर नहीं करते जिस कारण नाली चौक होने की समस्या बनी रहती हैं। लोगों ने हंगामा कर चेयरपर्सन शबीला अंसारी से भी मामले की शिकायत की और सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की। चेयरपर्सन ने इस मामले में कार्रवाई कराने और जल्द ही नाली की साफ सफाई कराकर सड़क पर हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में आदिल, जावेद, साजिद, राशिद, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें