फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सुनी किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक ने सुनी किसानों की समस्याएं
हस्तिनापुर/मवाना। विधायक दिनेश खटीक ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक पाठशाला मकदूमपुर में किसानों के बीच बैठकर किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने गंगा कटान किए जाने की समस्या के बारे में बताया।
किसानों ने विधायक दिनेश खटीक को बताया कि हर वर्ष गंगा की बाढ़ के कारण कटान हो जाता है जिससे हमारे गांवों-खेतों में पानी भर जाता है। फसल का प्रतिवर्ष नुकसान होता है। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। बाढ़ के समय 50 फीसदी से भी अधिक फसल खराब हो गई। इससे किसान पूरी तरह परेशान है। इस मामले में किसानों ने विधायक से मिलकर अपनी समस्या के समाधान की मांग की। विधायक ने जेई सिंचाई विभाग, सतवीर सिंह व सिवेंद्र भारद्वाज को मौके पर बुलाकर गंगा किनारे कटान का मौके पर स्वयं टीम सहित जाकर निरीक्षण किया। वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे। संजीव बंसल, सोनू त्यागी, सोमनाथ पपनेजा, ताराचंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजीव चौधरी, हरिओम शर्मा, महावीर, नंदकिशोर शर्मा, शिवओम शर्मा, ऋषिपाल चौधरी, बॉबी, सुजीत, बिम्मी भांदू, समीर खेड़ा, सुभाष खेड़ा, अजय राजपाल, प्रधान बस्तौरा मंगत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मवाना मिल रोड पर बनी नई कालोनी में बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए ठेकेदार ने लाइन बिछाई थी। परंतु लाइन गलत दिशा में बना देने के कारण कालोनी तक बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच सकी। जिस कारण यहां रहने वाले लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को स्थानीय निवासियों ने मामले की शिकायत हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से की। इस पर विधायक ने बिजली अधिकारियों से वार्ता कर फटकार लगाई और तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सप्लाई शुरू कराई। एसडीओ मवाना योगेंद्र बजाज ने बताया कि ठेकेदार ने लाइन गलत लगा दी थी, जिस कारण सप्लाई देने में समय लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें