सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत समेकित शिक्षा द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित विशिष्ट दिव्यांग बच्चों की जांच के लिए नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल असेसमेंट कैंप में मुख्य चिकित्साधिकरी द्वारा गठित डॉक्टर्स की टीम ने दिव्यांग बच्चों की जांच की और उनके प्रमाण पत्र बनाए। टीम में डॉ. केसी तिवारी, डॉ. आलोक नायक, डॉ. ईएनटी सर्जन, डॉ. रत्नेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर 62 बच्चों की जांच की गई। जिनमें से 30 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बांटे गए। जिसमें 24 बच्चों को मेडिकल चेकअप के लिए मेरठ रेफर किया गया। यहां पांच दिव्यांग बच्चों को सर्जरी हेतु चिह्नित किया गया। इस मौके एबीएसए लक्ष्मीकांत, बीआरसी शरद चौहान, रुचि कर्णवाल, राजीव नेहरा, सतीश कुमार, अभिषेक शर्मा, राजीव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।