फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास लील का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा में रासलीला का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने भगवान कृष्ण को भोग लगाया। श्री कृष्ण लीला कमेटी ने प्रतीक चिन्ह देकर विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा में मोहल्ला रास में हजारों वर्षों से रास का त्योहार मनाया जाता है। बुधवार रात रासलीला का शुभारंभ हुआ। भगवान कृष्ण व राधा रानी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कमेटी अध्यक्ष सौराज सिंह त्यागी ने श्री कृष्ण का तिलक किया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन प्रत्येक घर से मिठाई लाकर भगवान कृष्ण को मिठाई व दही का भोग लगाया गया। इसके उपरांत भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी व सखियों द्वारा दही लूट कार्यक्रम हुआ। रासलीला में राधा रानी की गोद भराई की रस्म हुई। कमेटी के पदाधिकारियों ने किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी को प्रतीक चिन्ह भेट किया। इस मौके पर अध्यक्ष सौराज त्यागी, नगर पंचायत चेयरमैन रमेश चंद ठेकेदार, कोषाध्यक्ष मुकेश त्यागी, संदीप त्यागी, देवेंद्र पहलवान, कपिल त्यागी, विपिन त्यागी, विजय त्यागी, पुनित त्यागी, राजकुमार त्यागी, दीपक त्यागी, अज्जू त्यागी, देवेंद्र, आशु त्यागी, सचिन त्यागी, महेश त्यागी, पप्पू नेता, अमित त्यागी बिजौली, संजय प्रजापति व प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें