मुंडाली। सिसौली गांव में आयोजित दुर्गा माता मंदिर पर तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। पीआरडी स्कूल परिसर में प्राचीन माता दुर्गा मंदिर में दूर दराज से लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं। मंदिर प्रांगण में लगे मेले में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर। ग्राम प्रधान ठाकुर दिनेश कुमार तोमर ने बताया कि दंगल का भी आयोजन किया गया है।