फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से अपह्त कशोरी की बरामदगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी से अपह्त किशोरी की बरामदगी की मांग
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला छावनी निवासी किशोरी 26 सितंबर को लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने थाने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि अभी तक पुलिस किशोरी की बरामदगी नहीं कर सकी हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

छावनी मोहल्ला निवासी अतीकुर्रहमान पुत्र मीदू ने बताया कि बीती 26 सितंबर की रात को उसकी नाबालिग पुत्री शहरीन संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उसे जबरन उठाकर ले गए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को एक महीना होने को है लेकिन अभी तक लापता किशोरी का सुराग नहीं लग सका हैं। आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर पुलिस पीड़ित को टरका देती है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल से बात की गई उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें