इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने देखी बधाई हो
मेरठ। इनरव्हील मेरठ स्टार की मेंबर ने पीवीएस मॉल में जाकर बधाई हो फिल्म देखी। इस मौके पर प्रेसीडेंट रीना सिंघल, चेयरमैन सोनिया कश्यप, शिल्पी गोयल, अंजू, सीमा, साधना, शालू, बबीता, कामना, सीमा और लवीना आदि ने स्वच्छता की शपथ ली।
मेले के रूप में मनाई सभा
मेरठ। गोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन और इनरव्हील प्लेटिनियम की मासिक सभा मेले के रूप में मनाई गई। डिस्ट्रिक चेयरमैन नीता दुबलिश ने 16 स्कूल के टीचर को अवार्ड दिया गया। इसके इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ सम्राट की सदस्याओं ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में मीटिंग का आयोजन किया। इस मौके पर रंजना, मृदुला, कृष्ण कुमार, सीमा, नीता दुबलिश आदि मौजूद रहीं।