फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फैक्ट्री का लिंटर गिरा, काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन फैक्ट्री में लिंटर डालने के दौरान नीचे आ गिरा। इससे आधा दर्जन मजदूर दबकर घायल हो गए। उन्हें अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में बाहर निकाला तथा हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी पाकर मेरठ एसडीएम, श्रम विभाग के अफसर एवं पुलिसकर्मी पहुंच गए। यहां फैक्ट्री का मानचित्र भी नहीं मिला है। वहीं, जांच को पहुंचे प्रशासन की टीम ने कार्रवाई किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले से सटे थाना क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा में औद्योगिक क्षेत्र है। जहां 200 के अधिक फैक्ट्रियां हैं। यहां नई फैक्ट्रियों का निर्माण जारी है। इस क्षेत्र में हापुड़ के नई मंडी निवासी नीरज कंसल पुत्र देवेंद्र कंसल गणपति पैकर्स एंड लैमिनेटर्स के नाम से फैक्ट्री का निर्माण करा रहे हैं। इसका करीब 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। आधी बिल्डिंग पर लिंटर डलना बाकी है। इस पर बुधवार को लिंटर डालने का कार्य शुरू किया। बिल्डिंग में हापुड़ के ही गढ़ रोड स्थित मोहल्ला भगवानपुरी निवासी मनोज पुत्र मोहनलाल की सेट्रिंग लगी हुई थी। सुबह करीब दस बजे 50 मजदूरों ने लिंटर डालना शुुुरू किया। करीब एक घंटे कार्य चला। अचानक सेट्रिंग भरभराकर गिर गई। जिसमें नसरूद्दीन पुत्र जमशैद अली, समीर पुत्र खुशबुद्दीन निवासी वझीलपुर हापुड़, रिंकू पुत्र रतन सिंह, जितेंद्र पुत्र कलवा, सुभाष व रतन सिंह समेत अन्य मलबे में दब गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उधर, हादसे की जानकारी पाकर फैक्ट्री स्वामी भी मौके पर पहुंचा गया। सभी घायलों को निजी वाहनों से हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मामले की जानकारी पाकर एसडीएम मेरठ सदर निशा अनंत, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, श्रम विभाग के अधिकारी चंद्रप्रताप सिंह, सुभाष भारती, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी व खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंच गये। टीम ने घटना की जानकारी ली।
ठेकेदार के खिलाफ किया हंगामा
पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद मजदूरों ने सेट्रिंग ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि सेट्रिंग मानक के अनुरूप नहीं लगाई गई। यदि ऐसा होता तो हादसा न होता।
विज्ञापन

नहीं पहुंची एचपीडीए की टीम
धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र जिला मेरठ में है लेकिन यह क्षेत्र हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आता है। निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बावजूद हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण की टीम देर रात तक भी मौके पर नहीं पहुंची थी।
वर्जन
कई वर्ष से फैक्ट्री किराये की बिल्डिंग में संचालित की जा रही है। इस समय गोदाम का निर्माण किया रहा है। यदि इमारत का निर्माण होगा तो मानचित्र पास कराया जाएगा।-नीरज कंसल, फैक्ट्री स्वामी
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी इमारत का निर्माण करने से करीब एक माह पहले सूचना देनी होती है। -चंद्रप्रकाश सिंह, अधिकारी श्रम विभाग मेरठ
टीम का गठन कर दिया है। जांच में जो भी आरोपी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रामचंद्र, एडीएम प्रशासन
निर्माणाधीन फैक्ट्री का नक्शा पास है या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। -सरवत अली, चीफ इंजीनियर एचपीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें