पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अतुल प्रधान
दौराला रोड स्थित सपा के विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को सपा नेता अतुल प्रधान ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान अतुल प्रधान ने 21 व 22 अक्तूबर को निकाली गई किसान बेरोजगार हुंकार पदयात्रा की सफलता पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
साथ ही उन्होंने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फिर फरवरी के प्रथम सप्ताह में मेरठ की धरा से दिल्ली के लिए सपा की पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में सपाई शामिल होंगे जो विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली ने कहा कि किसान बेरोजगार हुंकार पदयात्रा में सपा को जो जन समर्थन मिला वह एक सराहनीय है और आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा को मजबूत करने का संदेश मिला हैं।
सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्यों को जनता आज भी याद कर रही है। भाजपा ने जनता के लिए विकास की कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई बल्कि जाति धर्म के नाम पर वोट हासिल करने का प्रयास करती रही। मुमताज अली, शाहवेज अंसारी, खालिद अंसारी, सलीम अंसारी, मंजूर मलिक, शाहवेज अंसारी, राजीव राणा, चीनू खेड़ा, रिहान मलिक, बिट्टू चिरौड़ी, तनसीर खान, शहंशाह जफर, शाहिद मलिक, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।