पटाखा व्यापारी के बेटे का चालान किया
मवाना। सठला गांव में एसडीएम व सीओ के छापेमारी के दौरान पकड़े गए लाखों के पटाखे व पिता-पुत्र को हिरासत में लेने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पुत्र का चालान कर दिया, जबकि पिता की तबीयत खराब होने के चलते उसे थाने से जमानत दे दी गई।
बताते चले कि सठला गांव में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व सीओ अखिलेश भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर गांव में छापेमारी की थी। टीम ने मकसूद व अनवर के घर पर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए थे। टीम ने पटाखों के साथ मकसूद व उसके पुत्र नाजिम को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को टीम ने नाजिम का चालान कर दिया। जबकि पुलिस कस्टडी में मकसूद की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस अन्य पटाखा माफियाओं की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि नाजिम का चालान कर दिया गया है।