कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरु
दौराला। पनवाड़ी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को शुभारंभ किया गया। कथा में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर गांव में यात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
सोमवार को गांव में 21 महिलाओं ने कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से की और गांव के मार्गों और गलियों से होते हुए यात्रा का समापन मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर हुआ। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराए गए। कथाव्यास घनश्याम दास महाराज ने कथा शुभारंभ की। आरती और भजन में महिलाओं ने नृत्य किया। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा भी आयोजित की गई। यात्रा में जोगेंद्र, संजय, विशाल, मनोज, ओमकार सिंघल, दीपा, बबीता, सोहनवीरी, विमलेश, सुनीता, कमलेश, हरवीरी, शिक्षावती देवी, नीरज आदि मौजूद रहे।