बच्चों को लगने वाले टीकाकरण की जानकारी दी
मवाना। सीएचसी मवाना में बच्चों को लगने वाले टीके को लेकर मंगलवार को सीएचसी प्रभारी ने बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण ने बताया कि नौ माह तक के बच्चों को लगने वाले टीके को लेकर मंगलवार को सीएचसी में संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने टीकाकरण को लेकर सभी को विस्तार से जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के संकेत दिए।
माल बरामदगी को लेकर उतराखंड पुलिस का छापा
मवाना। गंगनहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट के मामले में मंगलवार को बदमाशों को साथ लेकर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने माल बरामदगी को लेकर नगर में छापेमारी की। लेकिन कोई भी उनके हत्थे नहीं चढ़ सका। जिसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गई।
गंगनहर थाना रुड़की के एसआई खजान सिंह के नेतृत्व में पुलिस बदमाशों को लेकर मंगलवार देर शाम मवाना थाने पहुंची। पुलिस ने मवाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उतराखंड पुलिस के साथ माल बरामदगी को लेकर छापेमारी की, लेकिन कोई सामान बरामद नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई। बताया गया है कि उक्त बदमाश मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप लूट में भी शामिल थे। माना जा रहा है कि थाना पुलिस पेट्रोल पंप लूट का खुलासा करने के लिए बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस आई थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उनके लूट पीड़ित सतीश नवासी साहिबाबाद था।