फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहाें के उत्पाद की ब्रांडिंग के लिए प्लेटफॉर्म देना जरूरी

Wed, 24 Oct 2018 01:56 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को मंडल स्तरीय सरस मेले का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पाद की ब्रांडिंग करने व उन्हें एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया है। जिसका लाभ निश्चित रुप से स्वयं सहायता समूहों के साथ जनता को भी मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित किये गये महिला स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने के लिए छह दिवसीय सरस मेला शुरू हुआ है। मंडलायुक्त ने कहा कि स्वंय सहायता समूहों के गठित होने से महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में परिवर्तन आया है, उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह मेले का भरपूर लाभ उठायें। मेले में मंडल के 57 महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगायें गए। आयुक्त ने मेले में लगायें गये स्टॉलों का एक-एक कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा बनायें गये उत्पाद की गुणवत्ता अच्छी होती है और बाजार मूल्य से उसकी कीमत अपेक्षाकृत काफ ी कम होती है जिससे आमजन को भी फायदा होता है।
विज्ञापन

    आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित किये गये महिला स्वयं सहायता समूहाें द्वारा विभिन्न जनउपयोगी उत्पाद बनाये जा रहे है, जरूरत है तो बस उनको एक प्लेटफॉर्म देने और उनके उत्पाद की ब्रांडिंग करने की है ताकि उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में परिवर्तन लाया जा सके।  उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं हैं। उन्होंने महिलाओं को कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा ताकि वह अपना स्वरोजगार स्थापित कर अन्यों को रोजगार उपलब्ध करा सकें या रोजगार पा सकें।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मेले में लगे स्टॉल में दैनिक जीवन के उपयोग की सभी वस्तुएं कम दामों में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि स्टॉलों में लगायें गये उत्पादों में आचार, नमकीन, बिस्किट, मिठाई, दालें, शहद, सिरका, मुरब्बा, अन्य खाद्य पदार्थ, पूजा सामग्री, झाड़ू, बैट, फुटबॉल, गेंद सहित विभिन्न खेल के सामान, हौजरी, रेडीमेड गारमेंट, आर्टीफि शियल ज्वैलरी आदि विभिन्न उत्पाद है। यह मेला 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रात: 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा।इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त रामरक्ष पाल यादव, प्रभारी सीएमओ एसके शर्मा, पीडीडीआरडीए भानू प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, एलडीएम अवनीश तांती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें