फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
सरूरपुर। भूनि स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा मंडल विकास कार्यक्रम एवं पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जहां युवाओं को नेहरू युवा केंद्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, शिक्षा की आवश्यकता को लेकर विचार रखे।
जिला युवा समन्वयक आशू गुप्ता ने कहा कि आधुनिक युग में युवा ही क्रांति ला सकते हैं। जिसके लिए जहां युवाओं को स्वयं शिक्षित होने की आवश्यकता है, वहीं दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के दौरान युवाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान लेखाकार नरेंद्र त्यागी ने कहा कि युवाओं को नेहरू युवा केंद्र समाजसेवा करने का मौका देता है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को नेहरू युवा केंद्र से जोड़ने पर जोर दिया गया। खंड विकास प्रमुख हरेंद्र चौधरी ने युवाओं के विकास के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते हुए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत फुटबॉल वितरित की गई। पूर्व में हुए हुई भाषण प्रतियोगिता में बाजी मारने वालीं सपना सोम सरधना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनवाईवी राजेश चौहान, राशिद अली, फुरकान सैफी, मीनाक्षी, इस्तेखार, शिवम गुप्ता, सपना सोम, अमरीश सोम, मुर्करम चौधरी, शैली चौहान, पंकज, शिवांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें