फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा गांव में शुक्रवार देर रात घटना, पांच नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। भैंसा गांव में शुक्रवार देर रात गांव के ही पांच लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए हमला बोल दिया। विरोध करने पर ग्रामीण को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भैंसा गांव निवासी आनंद पुत्र फूल सिंह शुक्रवार देर रात अपने परिवार के साथ घर पर बैठा था। आरोप है कि गांव निवासी लहरी, सिद्धार्थ, शेखर, सुधीर और पुष्पेंद्र उसके घर में घुस आए और जमकर मारपीट की। आनंद ने मारपीट का विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पीड़ित के घर की और दौड़े। लेकिन हमलावर तब तक भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में उपचार के लिए भेजा। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के भाई गौरव ने पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें