दिन निकलते ही की छापामारी, सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। सरधना नगर में शनिवार सुबह विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम ने विद्युत चोरी पकड़ने के लिए छापामार अभियान चलाया। सबसे ज्यादा छापामारी डेयरियों में की गई। कई डेयरियों में विद्युत चोरी पकड़ी गई और सबमर्सिबल चलते मिले। टीम ने 22 जगहों पर विद्युत चोरी पकड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। कई लोग तो इस दौरान अपने प्रतिष्ठान व डेयरियों को बंद कर वहां से भाग निकले। इस दौरान टीम ने वीडियोग्राफी भी कराई। जिन लोगों के खिलाफ विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई उनमें 22 लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें अकबर की डेयरी में बिजली चोरी होते पकड़ी। खलील की डेयरी में सीधे विद्युत लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। असलम की डेयरी में चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। टीम ने तत्काल केबल उतार लिए। इसके बाद टीम ने इस्लामाबाद मोहल्ले में चेकिंग कर मौसम, रफीक, अनीस, सईद व इस्लाम के यहां बिजली चोरी पकड़ी। आजाद नगर मोहल्ले में कल्लू के यहां, झिटकरी रोड पर नसीरुद्दीन, घोसियान में अमीरुद्दीन, रफीक, यूनुस व हाजी मूजा के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। कबाड़ी बाजार में बिजेंद्र, गुजरान गेट पर अय्यूब, शेखान में चुनमुन, भुलरिया में मनव्वर अली तथा आबिद के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में उपनिरीक्षक प्रवर्तन दल राजवीर सिंह, अवर अभियंता संजय कुमार, एसडीओ कुमार अनिकेत व जेई संजीव,कुमार व संविदा कर्मी श्रवण कुमार व खलील आदि शामिल रहे।