फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ां भगवती की विशाल शोभयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में बृहस्पतिवार को रामनवमी के पर्व पर मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह झांकी एवं बैंड-बाजों के साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्ले से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गत वर्षों की भांति कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर से मां भगवती की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश रेशु मुजफ्फरनगर, महेश गर्ग मोदीनगर एवं चेयरमैन विनोद चाहल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में मां के चरणों में बैठने के लिए यजमान एवं सारथी की बोली का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान की सर्वाधिक बोली 71,101 हजार रुपये देकर अनुज गर्ग पुत्र नरेंद्र गर्ग को मां भगवती के चरणों में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके सारथी उदित गर्ग पुत्र बृजेश गर्ग ने सर्वाधिक बोली 61,101 रुपये देकर बने। मां भगवती की शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग बाजार, चौकट्टा, मोहल्ला ठाकुरद्वारा, रानी के हवेली आदि स्थानों से होती हुई वापस बहारले मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में बैंडबाजे की धुन पर भक्तजन मां का गुणगान करते हुए थिरक रहे थे। पीछे-पीछे मां भगवती के भव्य रथ को युवाओं की टोली नंगे पैर मां का जयघोष करते हुए खींच रहे थे। कस्बे के चौराहों पर भक्तों ने सामूहिक जलपान का आयोजन किया। वहीं, कस्बे के गली-मोहल्ले से महिलाएं छत से मां भगवती की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। पूरी यात्रा के दौरान मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से एसओ अजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की पूरी टीम लगी हुई थी। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष बिंदर चाहल, लोकेश सिंघल, अमित गोयल, रविशंकर शर्मा, टीटू गर्ग, रवींद्र नागर, विपिन माहेश्वरी, दीपांशु गर्ग, ऋषभ गोयल, प्रिंस, रामअवतार शर्मा, ओमवीर सिंह एवं सतेंद्र गुर्जर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया
मां भगवती का रथ युवा नंगे पैर मां का जयघोष करते खींच रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें