बागपत। जिला एथलेटिक संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि 21 अक्तूबर को क्रास कंट्री पक्का घाट से शुरू होगी। इसमें 16 से 20 वर्ष के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता 28 अक्तूबर को कुशीनगर में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की क्रास कंट्री दौड़ के लिए मथुरा में प्रतिभाग करेंगे।