फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घट की स्थापना।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे पांच दिवसीय श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की नौ घट की स्थापना की। जिसमें माता जोगिनी के 64 रूपों की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

न्यू ब्लॉक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालुओं को पूजा के लाभ और गुढ़ार्थ की जानकारी दी। महोत्सव के तीसरे दिन आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। मेले में प्रकाश व्यवस्था की सुंदरता से श्रद्धालु भावविभोर हैं। बी ब्लॉक में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को आज की पूजा का गुढ़ार्थ बताते हुए कहा कि आज माता के ब्रह्माणी, चंडिका, रुद्री, गौरी, इंद्राणी, भैरवी, दुर्गा, नारो सिंधि, कालिका चामुंडा, शाकुंभरी जयंती, स्वर्ण, मंगला समेत 64 रूपों की पूजा की गई। उन्होंने बताया कि मां जोगिनी की पूजा से तीन प्रकार के दुखों का नाश होता है। आग की पूजा करने से मनुष्यों के जीवन में आने वाले तमाम असुरों का नाश होता है। इस अवसर पर चंपक साधु, गौरंग विश्वास आदि प्रमुख रूप से रहे। वहीं, रामकृष्ण बंगला एकेडमी में चल रहे पूजन में आज माता के कई रूपों की पूजा की गई। इस अवसर पर कमेटी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। वहीं, बी ब्लॉक मेें महोत्सव में राधा-कृष्ण मंदिर में माता के सभी रूपों का पूजन किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण निताई मंडल जगदीश अरुण, चंपक साधू, विमल ढाली, तपन आदि का सहयोग रहा।

आयुष्मान के कार्डों वितरित किए
हस्तिनापुर। सीएचसी पर केंद्र द्वारा चलाई योजनाओं में से आयुष्मान भारत के तहत हस्तिनापुर चेयरमैन अरुण कुमार द्वारा पात्रों के कार्डों का वितरण किया गया। योजना की पूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें आयुष्मान भारत में पात्रों को बीमार होने पर पांच लाख रुपये तक का सरकारी अथवा चिह्नित प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल वर्मा, रीना सैनी बीसीपीएम द्वारा योजना की जानकारी दी गई। कार्ड वितरण के दौरान युद्धवीर सिंह, रवींद्र कुमार, मनोज कुमार, सोनू कुमार, अंशुल कुमार एवं आशा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें