पानी के विवाद में मारपीट, दंपति घायल
मवाना। मीवा गांव में मंगलवार को पानी के विवाद में परिवार के लोगों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में दंपति घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार मीवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी माया देवी पानी भर रही थी। पानी भरने के दौरान परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई और उन्होंने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद परिवार के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें माया व सुरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं परिवार के अन्य लोगों ने भी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बैठा लिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। मामले की जांच की जा रही है।