रैली निकाल किया जाएगा मतदाताओं को जागरूक
सरधना। नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के निर्देश पर नगर में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम अमित कुुमार भारतीय ने सोमवार को गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग की और 16 अक्तूबर को नगर में निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को लेकर चर्चा की। नगर के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य भी मीटिंग में शामिल हुए जिससे जागरूता रैली में स्कूली बच्चों को शामिल किया जा सके। एसडीएम ने बताया कि जागरूकता रैली में डीएम भी शामिल होंगे और जागरूकता रैली प्रात: 9 बजे रामलीला मैदान से निकाली जाएगी। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में समापन किया जाएगा। पंकज जैन, विरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद, धनपाल जैन, पीयूष त्यागी, ठॉ. प्रीतिश, नीरज गुप्ता, ब्रॉदर एन्थोनी, सुनील शर्मा, रेहान मलिक, शफीक आदि मौजूद रहे।
संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मतदाता क्लब का गठन
सरधना। संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि मित्तल ने मतदाता क्लब का गठन किया। जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में छात्राओं को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई। सिस्टर विनीत, सिस्टर मैरी, डॉ. अर्चना विश्नोई व डॉ. महेश पालीवाल आदि मौजूद रहे। समाज शास्त्र विषय पर भी सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव विषय पर डॉ. सुषमा ने एक सेमिनार भी कराया। रूबीना परवीन, शिवानी, अंजलि सैनी आदि मौजूद रही।
खास बातें:
डीएम, एसडीएम के नेतृत्व में निकाली जाएगी रैली