फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कार सवारों ने किया किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
युवती का अपहरण
विज्ञापन

मवाना। नगर के मोहल्ला काबली गेट पक्का तालाब से शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को थाने पहुंची किशोरी की मां ने एक महिला व उसके साथियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार मोहल्ला काबली गेट पक्का तालाब निवासी एक महिला शनिवार को थाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान सफेद रंग की एक कार आकर रुकी और हथियारों के बल पर जबरन उसकी बेटी को कार में बैठाकर ले गई। महिला ने काफी शोर मचाया, परंतु कार सवार तेजी से निकल गए। महिला ने परिजनों के साथ अपनी बेटी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

 

महिला ने एक महिला व उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें