अब स्मार्ट होंगे सरकारी स्कूल के टीचर
- फोटो : file
मवाना नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका को स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती स्कूल में शिक्षिका है। बताया गया है कि इस स्कूल में एक युवक भी पढ़ाता है, जो गांव में अपनी बहन के यहां रह रहा था। स्कूल में ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर स्कूल संचालक ने दोनों को स्कूल से निकाल दिया और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी।
स्कूल से निकाले जाने के बाद दोनों मौका पाकर घर से भाग निकले। परिजनों को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।