फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट में बीटीसी पेपर में नही बैठने देने पर छात्रो का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दशरथपुर स्थित कुसुम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सोमवार को बीटीसी परीक्षा में बैठने से रोकने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी पाकर एबीवीपी कार्यकर्ता भी कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, 15 दिन बाद पुन: परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सकौती दशरथपुर स्थित कुसुम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सोमवार को बीटीसी फाइनल ईयर के चतुर्थ सेमेस्टर 2018 के शैक्षिक प्रबंधन की परीक्षा थी। सुबह में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं में से लगभग 20 बच्चों को कॉॅलेज प्रबंधन ने अनुपस्थिति कम होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया। इससे क्षुब्ध छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा कर दिया। वहीं, कॉलेज प्रबंधन पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुला ली। हंगामे की जानकारी पाकर एबीवीपी के प्रांत संगठन महेश, मेरठ संगठन मंत्री अजित कुमार, उत्तम कुमार आदि कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भी कॉलेज प्रबंधन से नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को आश्वासन दिया और 15 दिन बाद पुन: परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही छात्र शांत हुए।
वर्जन
कुछ छात्र-छात्राओं की अटेंडें्स शॉर्ट थी और एग्जाम फार्म भी नहीं भरे थे। छात्रों को कई बार कॉलेज प्रशासन ने बुलाया था, मगर वे नही आए थे। प्रवेश पत्र नहीं आने पर उन्हें परीक्षा से रोका गया था। 15 दिन बाद उन्हें परीक्षा दिला दी जाएगी। -चांदवीर सिंह, डायरेक्टर, कुसुम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
कॉलेज प्रबंधन ने दिया पुन: परीक्षा कराने का आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें