फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातपात की राजनीति करती है भाजपा, सपा ने कराया विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
जातपात की राजनीति करती है भाजपा
विज्ञापन

खरखौदा। सपाइयों ने गांव फफूंडा में सपा सांसद सुरेंद्र नागर के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि ने बताया कि भाजपा जात-पात की राजनीति करती है। लेकिन सपा ने पूरे प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक विकास कराया है। केंद्र सरकार अपने किसी भी एजेंडे में खरी नहीं उतरी है। आने वाले चुनाव में जनता को ठगने के लिए फिर कोई नया जुमला तैयार कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को गांव फफूंडा में ग्रैंड हैवंस में जिला पंचायत सदस्य पति व सपा नेता संदीप प्रधान सपा द्वारा सांसद सुरेंद्र नागर का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सुरेंद्र नागर ने मीडिया पर तंज कसा और पत्रकार को किसी के हाथ की कठपुतली बताया। अपने चुनावी एजेंडे में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कालाधन लाकर प्रत्येक के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजे जाएंगे। भाजपा ने हमेशा जात पात की राजनीति की है। भाजपा ने अपने एजेंडे में राम मंदिर का निर्माण करना भी बताया था लेकिन पूरा नहीं हुआ। आने वाले चुनाव में फिर भाजपा कोई नया जुमला तैयार करेगी। पूर्व कबीना मंत्री शाहिद मंजूर ने भी बताया कि उन्होंने अपने समय में किठौर सहित खरखौदा में भी करोड़ों रुपये का काम कराया। किसान मजदूर सपा का वोट बैंक है। पार्टी किसानों की जगह-जगह लड़ाई लड़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गन्ने के बकाए को लेकर गन्ना मिल पर धरना दिया लेकिन अपनी मांगों के लिए किसान भी वहां नहीं पहुंचे। किसानों का राजनीति से मोह भंग हो रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख पति व सपा नेता ओमपाल सिंह गुर्जर, अमित चपराना, संजय गुर्जर, आदिल चौधरी, जहीरुद्दीन प्रधान, मेरठ ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना सहित सभी ने भी आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को आइना दिखाकर सपा पार्टी के हाथ मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सरताज गाजी ने किया। मुकुल त्यागी, डब्बू प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें