फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु मेले में दी विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पशु मेले मेंदी विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी
जानीखुर्द। प. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में रविवार को गांव किठौली में पशुओं का उपचार किया गया। इस दौरान मेले का उद्घाटन विधायक जितेंद्र सतवई ने फीता काटकर किया। मेले में किसानों को पशुओं में होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

गांव किठौली में आयोजित पशु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में जितेंद्र सतवई ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि पशु स्वस्थ रहे। इसके लिए पशु विभाग की टीम घर-घर जाकर टीकाकरण व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चौ. जगत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की उपज का सही मूल्य देने का प्रयास कर रही है। मेले के दौरान 49 पशुओं का उपचार, दो पशुओं की शल्य चिकित्सा और 111 पशुओं की बांझपन का इलाज किया गया। मेले में बीमार पशुओं को निशुल्क दवाइयां भी दी गई। इस दौरान डॉ. संदीप महेश्वरी, डायेक्टर जिला सहकारी बैंक अंकूर कलंजरी, नितिन सिंह, राजबहादुर, उरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रधान नवीन कुमार, अमरजीत, किरणपाल, डॉ. मनीषा, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें