फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक स्कूल का पता बता विशाल टैंट हाऊस से मोबाइल पर आर्डर देकर हजारों का सामान ठगा,

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंट संचालक से हजारों रुपये के सामान की ठगी
विज्ञापन

सरधना। नगर के बिनौली रोड निवासी विशाल टैंट के संचालक धर्मवीर ने एक महिला के द्वारा मोबाइल कॉल के जरिए हजारों रुपये का सामान हड़पने का आरोप लगाया। टैंट चालक ने बताया कि पांच अक्तूबर को दोपहर के समय उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल एक महिला ने की और उसने बिनौली रोड स्थित एक कॉलेज की प्रधानाचार्य/शिक्षिका बताया। उसने मोबाइल पर आठ भगोने, चार परात, चार ढक्कन, तीन दरी, चार मेज बुक की। जिसमें एड्रेस नोट कराने के बाद सामान प्रधानाचार्य द्वारा भेजे गए टेंपो में लदवा दिया। टेंपो आगे चला और टैंट संचालक कुछ देर बाद बाइक लेकर पीछे चल दिया। जैसे ही वह स्कूल पर पहुंचा तो उसे टेंपो वहां पर नहीं मिला लेकिन चार मेज उनके ही टैंट हाउस की स्कूल के बाहर रखी मिली। स्कूल प्रबंधन से जानकारी की गई तो उन्होंने सामान मंगवाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद टैंट संचालक धर्मवीर पुत्र श्रीराम निवासी बिनौली रोड सरधना को ठगी का पता चला। जानकारी की स्कूल के स्टाफ ने कोई सामान नहीं मंगवाया। पुलिस ने धर्मबीर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें