फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच को लेकर अधिवक्ताओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईकोर्ट की बेंच को लेकर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन
सरधना। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे। धरने को भारतीय किसान यूनियन ने भी समर्थन दिया। धरने की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के चेयरमैन एवं बार एसोसिएशन से राजेंद्र सिंह जानी ने की। देश के प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठॉ. रामबीर सिंह राणा ने बताया कि संघर्ष समिति की आगामी बैठक 27 अक्तूबर को मुज्जफरनगर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर शनिवार को पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठॉ. रामवीर सिंह राणा एडवोकेट व सचिव विक्रम सिंह त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरने में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के चेयरमैन एवं मेरठ बार एसोसिएशन से राजेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जनता के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार कर रही हैं। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय को भी बंद किया गया। बैठक का संचालन सचिव विक्रम सिंह त्यागी ने किया। भारतीय किसान यूनियन के सरूरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अशफाक जैनपुर व सरधना तहसील के अध्यक्ष विनेश प्रधान छुर ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। मेरठ से पूर्व अध्यक्ष मेरठ बार एसोसिएशन अशोक कुमार शर्मा, रजत पालीवाल संयुक्त सचिव नरेश प्रधान लक्ष्मण कुमार लक्ष्मण एवं कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा सदस्य व सरधना बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी, चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी बलबीर सिंह, विशेष कुमार कौशिक, ब्रजलाल सिंह, प्रमोद सिंघल, संजय कुमार त्यागी, ठाकुर विशाल सिंह, मिर्जा सर्वेश्वर दयाल, पदम दीक्षित, मलखान सिंह सैनी, नरेश शर्मा, लियाकत अली, प्रमोद शर्मा, सुशील कुमार सैयद, आरिफ अली एडवोकेट, मोहर सिंह, सचिन त्यागी, सुरेंद्र, मोहित राणा, जगमाल सिंह बृजपाल सिंह, मोहित शर्मा, नीरज सोम, रजतपाली वाल, नरेश प्रधान, अरूण शर्मा, लक्ष्य कुमार, रामबीर सिंह राणा व महामंत्री विक्रय सिंह त्यागी, कुलदीप त्यागी, शिवराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें