महिला भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान
सरधना। नगर में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला भी शामिल हुई। महिला कार्यकर्ता पार्टी से जोड़ी गई। इंद्रा मानव के प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित की गई। महिला पार्टी पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी के प्रति जागरूक किया। पार्टी की नई सदस्या भी बनाई। विमला अरोरा, इंदिरा मानव, सविता आर्य, विशाखा जैन, कविता जैन, बबीता सोम, सविता कश्यप, मंजू जैन, सत्यवती आदि मौजूद रही।