रिटायर्ड शिक्षक से लूट के मामले में एक गिरफ्तार
सरधना। जुल्हैड़ा गांव में रिटायर्ड शिक्षक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और मिलान करने के साथ ही शिक्षक ने युवक को पहचान लेने की बात कही हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ में जुटी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के जुल्हैड़ा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक सुखबीर त्यागी बीते बुधवार को सरधना स्थित बैंक से 66.5 हजार रुपये निकाल कर ले गया था। घर में घुसते समय अपाची सवार बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। बदमाश घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रात को ही एक युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया। इसके बाद शिक्षक से पहचान कराई। जिस शिक्षक ने युवक को पहचानने का दावा किया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।