फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाढ़ में खेत की मेड तोड़ने को लेकर दो पक्षों मं संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, दो घायल
विज्ञापन

सरधना। कपसाढ़ गांव में मंगलवार को खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौंच होने के साथ संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से दो लोगों को चोट लगी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन

कपसाढ़ गांव निवासी जयवीर पुत्र हेम सिंह व मनोज पुत्र राम सिंह के खेत की मेढ़ आपस में मिली हुई हैं। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को खेत की मेढ़ काटने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौंच हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। जयवीर व मनोज दोनों को चोट लगी। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच में बीच-बचाव कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। जयवीर व मनोज ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में भी लिया हैं। ग्राम प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू व पूर्व प्रधान सतीश कुमार समेत काफी ग्रामीण थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें