फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा में युवा रालोद ने लगाया जाम-सीओ के आश्वासन पर खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा रालोद ने करनाल हाईवे जाम किया
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार दोपहर दबथुवा में युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रवेश के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में जाम लगाया। इस दौरान सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और करीब ढाई-तीन घंटे मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

भाकियू की किसान क्रांति पदयात्रा को दिल्ली बार्डर पर पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इससे पुलिस-प्रशासन और किसानों में टकराव हो गया। इस घटना की युवा रालोद ने कडे़ शब्दों में निंदा की। घटना के विरोध में पश्चिमी युवा रालोद के प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी दबथुवा, युवा रालोद के संजय चौधरी के नेतृत्व में दबथुवा में हाईवे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान सरधना-सरूरपुर, कंकरखेडा पुलिस मौके पर पहुंची। जाम की सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अनिल चौधरी ने कहा कि किसान क्रांति पदयात्रा में शामिल किसानों पर गोली और लाठी चलाना बेहद शर्मनाक है। राष्ट्रीय लोकदल किसानों के साथ है। युवा रालोद के संजय चौधरी ने कहा कि यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो रालोद किसानों की लड़ाई में उनके साथ रहेगा। डॉ. संदीप चौधरी प्रदेश महासचिव रालोद ने कहा कि किसानों पर बर्बरता से साबित हो गया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। यहां पूर्व प्रधान तेजवीर, कृष्णपाल प्रधान, शशांक राणा, अंकुर चौधरी, प्रवेंद्र, अंशु दबथुवा, मोनू भलसोना, गोविंद, ब्रजवीर, अमित, संजय मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सीओ संतोष कुमार के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें