महात्मा गांधी की जयंती मनाई
- रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
परीक्षितगढ़/रामराज। रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों व बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर पदमसैन मित्तल एवं प्रधानाचार्या शालिनी राय ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी अहिंसा पूर्ण आंदोलन व शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्य, निष्ठा देश प्रेम अनुकरणीय है। बच्चों को उनके जीवन से शिक्षा लेकर अनुकरण करने का आह्वान किया। चेयरमैन अमित मोहन टीपू, स्कूल डायरेक्टर अंशुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, रविशंकर, अर्श, गौरव, शोभा, पूजा, निधि का सहयोग रहा।
रामराज के डी मोंटफोर्ट अकैडमी में गांधी जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से गांधीजी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डी मोंटफोर्ट एकेडमी के संचालक डॉ. समीर वर्मा ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। उन्होंने देश में भाईचारा सौहार्द बनाए रखने का लोगों से प्रेरित किया था। यहां गरिमा चौधरी और संध्या आदि शिक्षक मौजूद रहे।
गांधारी तालाब के सौंदर्यीकरण को मांगे सुझाव
- गांधारी तालाब परिसर में हुई नगर पंचायत की बैठक
परीक्षितगढ़। गांधारी तालाब परिसर में नगर पंचायत द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गांधारी तालाब के सौंदर्यीकरण कराने के लिए नगर के लोगों से सुझाव मांगे गए।
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमित मोहन टीपू व संचालन सभासद मुनेंद्र गुर्जर ने किया। वहीं नगर पंचायत द्वारा गांधारी तालाब के विकास हेतु एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी अध्यक्ष चेयरमैन अमित मोहन टीपू, उपाध्यक्ष मुनेंद्र गुर्जर व सभी सभासदों को सदस्य मनोनीत किया गया। नगर के हरिप्रकाश बंसल, रणपाल गुर्जर, कपिल त्यागी, डब्लू धारीवाल, अशोक त्यागी, सचिन त्यागी, सुंदर गुर्जर, अजीत भगत, नागेश शर्मा, प्रेमनारायण, ब्रह्मपाल कश्यप, सरदार सतबीर सिंह, गुड्डू प्रजापति आदि को भी सदस्य बनाया गया है।
शासन द्वारा नगर पंचायत परीक्षितगढ़ को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया गया था। जिसके अंतर्गत मिलने वाली धनराशि से गांधारी तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। डीएम द्वारा आर्किटेक्ट नियुक्त किया जाएगा। कमेटी द्वारा गौशाला का निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण कराने, पार्कों का निर्माण कराने, स्वागत द्वार बनवाने, तालाब में बोटिंग चलवाना, चौकीदार की व्यवस्था, कुंओं का सौंदर्यीकरण तालाब के बीच 45 फूट कांस्य की भगवान शिव की प्रतिमा लगवाने, फव्वारा लगवाने, पौधरोपण आदि कार्य कराने का सुझाव दिया गया। सभासद देवीदास गौतम, कपिल लौहरे, ओमकार, सलीम, अनिरूद्ध त्यागी, गौरव त्यागी, जयनारायण शर्मा, अंशु मलिक, रामफल प्रधान, पप्पू गुर्जर, लिपिक संदीप गौतम, इमरान तोमर, संतोष बाल्मीकि, राजबीर आदि मौजूद रहे।
लापता लड़की की तलाश में दी दबिश
फलावदा। मेरठ से लापता लड़की की तलाश में लालकुर्ती थाना पुलिस ने कस्बे के कई घरों मे दबिश दी। लालकुर्ती थाना क्षेत्र से कई दिन पहले लावड़ का एक लड़का युवती को बहला-फुसलाकर ले आया था। परिवार के लोगों ने लड़के को नामजद करते हुए थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार देर रात लालकुर्ती थाना पुलिस ने कस्बे में कई जगह लड़की बरामदगी के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया।