फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में प्रवेश करने वालों लोगो को नरक से निजात मिलते मिलते रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर में प्रवेश करने के दौरान मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले हडवारों से उठने वाली बदबू से लोगों को निजात मिलने से रह गई। कागजात आदि की जांच में देरी होने पर अब बुधवार को मृत पशुओं के अवशेष हटवाकर नगर पालिका कब्जा लेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक दशक पूर्व नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले हडवारों से कब्जा हटवाकर स्वयं कब्जे में लेकर उसकी चारदीवारी करा दी थी। मामला न्यायालय में चले जाने से वहां कुछ लोगों द्वारा मृत पशुओं की खाल आदि उतारकर ऐसे ही छोड़ दिया जाता था। जिससे वहां उठने वाली भीषण बदबू से राहगीर परेशान हैं। इस मार्ग से होकर हस्तिनापुर आदि को भी श्रद्धालु जाते हैं। जिससे मवाना नगर की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज नगर पालिका ने फिर से मुहिम शुरू कर इससे निजात दिलाने का प्रयास शुरू किया। जिससे तैयारियों के साथ कर्मचारियों को मौके पर भेजा। हालांकि चेयरमैन अय्यूब कालिया और ईओ हेमराज और उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के पास पहुंचे। वहां बताया कि उक्त जमीन पर स्टे है। जिस पर एसडीएम जमीन और वाद से संबंधित सभी पत्राजात मंगाकर जांच की। जिसमें काफी समय लग गया। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को वहां से गंदगी को हटवाया जाएगा। उधर, चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि मंगलवार शाम अथवा बुधवार को वहां से गंदगी आदि को हटवाकर नगर पालिका कब्जा लेगी।

सपाइयों से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान
मवाना। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से चार अक्तूबर को बहसूमा में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में संदीप यादव पुत्र मुरारीलाल को हस्तिनापुर विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्षता कृष्णपाल ने की। बैठक में सचिन गुर्जर, कंबर जैदी, जोनी गुर्जर, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं, सपा के जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जनसंपर्क में उनके साथ रईस आजम मलिक, दीपक गिरी, कासिम जैदी, राहुल गुर्जर, वीर सिंह खटीक, राजन मोघा आदि थे।
विज्ञापन


राशन की एजेंसी छोड़ने की इच्छा जताई
मवाना। गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी सविता पत्नी प्रमोद कुमार ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। इस कारण वह राशन की दुकान स्वेच्छा से छोड़ना चाह रही है। उस पर कोई सरकारी धनराशि शेष नहीं है तथा न ही खाद्यान्न शेष है। इस बाबत उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया
परीक्षितगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कॉलेज की एनसीसी इकाइयों 73 यूपी बटालियन मवाना एवं 1 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी आगरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. संदीप गौतम के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तिगत एवं स्वच्छता विषय पर जागरूक किया गया। इस मौके पर आर्मी विंग प्रभारी प्रवेंद्र कुमार पाल, एयर विंग प्रभारी सेकेंड आफिसर देवेंद्र यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें