किसान मेले में होगा समस्याओं का समाधान
माछरा। सहकारी गन्ना समिति मेरठ में सोमवार को किसानों की पर्ची सट्टा के प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न किसान सहकारी समस्याओं को लेकर किसान समिति कार्यालय पर मेले में पहुंचे सचिव एवं संबंधित अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया।
सहकारी गन्ना समिति मेरठ से नंगलामल, सिंभावली, मोहिउद्दीनपुर, मवाना, आदि मिलों के किसान जुड़ते है तथा समिति का कार्यालय भी देहात के स्थान पर मेरठ शहर में बना हुआ है। सोमवार को गन्ना समिति पर गन्ना सट्टा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सचिव रामनरेेश शर्मा एवं समिति के चेयरमैन सतीशपाल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर एक मेले का समिति परिसर में उद्घाटन किया। समिति में किसान गन्ने का रकबा, गन्ना सर्वे, बांड, सप्लाई, बेसिक कोटा, गन्ना पर्चियां आदि की जानकारी लेने के लिए समिति पर किसानों की काफी भीड़ रही। समिति सचिव रामनरेश शर्मा ने बताया कि समिति पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक किसान मेला लगा है। जिसमें किसान अपनी गन्ना संबंधी समस्याओं का लिखित में आवेदन कर समाधान करा सकते है पेराई सत्र शुरू होने पर कोई भी समाधान करना कठिन होगा। किसान मेले में गन्ना समिति के सचिव रामनरेश शर्मा, चेयरमैन सतीश पाल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार, भारत भूषण शर्मा, रामवीर सिंह, मदनपाल, दिनेश कुमार, गन्ना समिति से ओंकार गिरी, अतुल त्यागी, वीर कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, सुमित प्रताप, अमित, शकील, कपिल, सीडीआई नवीन कुमार तथा नंगलामल शुगर मिल के योगेश्वर सिंह, पंकज चौहान, राजेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह आदि रहे।
गन्ना कैलेंडर नही मिला:- कच्चा गन्ना कैलेंडर नहीं मिलने की शिकायत माछरा एवं अन्य गांवों के लोगो ने समिति सचिव रामनरेश शर्मा से की। गन्ना समिति सचिव रामनरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने नंगलामल शुगर मिल को निर्देशित किया था कि गन्ना कैलेंडर किसान के दरवाजे पर जाकर वितरित कराया जाए। समिति सचिव रामनरेश शर्मा ने बताया कि जल्द शुगर मिल एवं जनपद के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।