फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर में निगरानी कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहियानगर में निगरानी कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

खरखौदा। लोहियानगर में कूड़ा डालने के विरोध को लेकर ग्रामीण लगातार डंपिंग ग्राउंड की निगरानी कर रहे हैं। कूडे़ की गाड़ी लोहियानगर और बिजली बंबा चौकी के आसपास लदी खड़ी हैं।
विज्ञापन

गांवड़ी में विरोध के बाद अब नगर निगम लोहियानगर में कूड़ा डालने लगा तो स्थानीय और काजीपुर, घोसीपुर, हाजीपुर एवं जाहिदपुर समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था। जिसमें नगर निगम ने कई बार कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी ग्रामीणों का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में पुलिस दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर चुकी है। ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड पर कब्जा कर लिया था। मशीनों और कूडे़ से लदी गाड़ियों को वहां से भगा दिया गया था। शनिवार को भी महिला और पुरुष ग्रामीण डंपिंग ग्राउंड की निगरानी कर रहे हैं। इसके चलते कूड़ा लदी गाड़ियां लोहियानगर और बिजली बंबा चौकी के दोनों ओर सड़क किनारे खड़ी हैं। उधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि किसी भी हाल में लोहियानगर में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें